Refrigerator PCB Repairing – Complete Beginner Guide
- Aayushi Dighore
- Nov 22, 2025
- 4 min read
Updated: Dec 5, 2025
फ्रिज खराब होना किसी भी घर में छोटी बात नहीं होती। किचन जैसे रुक-सा जाता है। और सच कहूँ तो, आजकल ज़्यादातर फ्रिज की दिक्कत PCB से ही जुड़ी होती है।लेकिन मज़े की बात यह है कि PCB repairing उतनी मुश्किल भी नहीं जितनी लोग मानते हैं।अगर आपको बेसिक समझ आ जाए, तो refrigerator PCB repair एकदम आसान हो सकता है।
अगर आप पहली बार सीख रहे हैं, या PCB Repairing Course, Home Appliance PCB Repairing, या Refrigerator PCB Repair में करियर बनाना चाहते हैं — तो यह गाइड आपके लिए ही है।
मैं कोशिश करूँगा कि बात ज्यादा technical न लगे, और आपको ऐसे समझाऊँ जैसे हम किसी वर्कशॉप में साथ बैठे हों।

Refrigerator PCB क्या होता है और यह क्या करता
है?
अगर पूरे फ्रिज को एक शरीर मानें, तो PCB उसका दिमाग है।यह हर चीज़ को कंट्रोल करता है, जैसे:
Compressor कब चालू होगा
Fan कितनी speed पर चलेगा
Defrost heater कब एक्टिव होगा
Temperature sensor सही readings भेज रहा है या नहीं
Display panel क्या दिखा रहा है
Overload protection काम कर रहा है या नहीं
मतलब PCB ही सारी कमान संभालता है।
जब यह खराब हो जाए, तो फ्रिज अजीब-सी हरकतें करने लगता है।कभी ठंड ज़्यादा होती है।कभी बिल्कुल नहीं होती।कभी बीच-बीच में बंद हो जाता है।
ज़्यादातर लोग समझ ही नहीं पाते कि असली गलती PCB की है, इसलिए एक technician के लिए यह skill बहुत valuable होती है।
Beginners को Refrigerator PCB में
दिक्कत क्यों होती है?
ये 3–4 वजहें अक्सर दिखाई देती हैं:
PCB में signal flow समझ नहीं आता
Multimeter readings का idea नहीं होता
Components के नाम ही नए लगते हैं
SMD parts डराते हैं
Sensors कैसे test किए जाते हैं, ये जानकारी नहीं होती
Relays, triacs, regulators कहाँ use होते हैं ये clear नहीं होता
लेकिन यह सब practice से ठीक होता है।हर technician इसी तरह शुरू करता है।
Refrigerator PCB Repair शुरू करने से पहले
जरूरी Tools
आपको बहुत महंगे tools की जरूरत नहीं है।
बस ये चीजें हों, काम हो जाएगा:
Digital multimeter
Soldering iron
Solder wire
Flux
Hot air gun
Cleaning brush
PCB cleaner (IPA)
Tweezers
Screwdriver set
Jumper wires
PCB Repairing Course in India में ये सारी चीजें practically सिखाई भी जाती हैं।
Refrigerator PCB में कौन-कौन से Parts होते
हैं? (आसान भाषा में समझें)
1. Microcontroller / IC
ये PCB का सबसे बड़ा boss होता है।इसमें fridge का पूरा program होता है।
इसे beginner level पर repair नहीं किया जाता।अगर यह खराब मिले तो PCB बदलना ही बेहतर होता है।
2. Relay
Compressor चालू–बंद करने का काम करता है।
अगर relay खराब हो जाए, तो compressor कभी start ही नहीं होता।या बार-बार क्लिक की आवाज़ आता है।
3. Triac
Fan, heater या मोटरों को drive करता है।ज्यादातर no-cooling या over-cooling में triac की fault दिखती है।
4. Voltage Regulator
यह PCB को सही वोल्टेज देता है।अगर यह खराब हो जाए तो PCB dead भी दिख सकती है।
5. Capacitors
ये power stabilize करते हैं।फूले हुए capacitor आम कारण होते हैं PCB बंद होने का।
6. Temperature Sensors (NTC)
ये fridge की ठंडक मापते हैं।
Faulty sensor = गलत coolingकभी बहुत ज्यादा, कभी बहुत कम।
7. Fuse / Resistors / Diodes
ये basic safety parts हैं।इनकी खराबी से PCB चालू ही नहीं होती।
Refrigerator PCB में सबसे common
problems (Beginners के लिए आसान लिस्ट)
1. Compressor start नहीं हो रहा
Possible reasons:
Relay खराब
Overload trip
PCB output नहीं दे रही
Compressor winding issue (कम cases में)
2. Fridge ठंड नहीं कर रहा
Sensor गलत reading दे रहा है
Triac blown
Heater stuck
Fan motor dead
Compressor relay weak
3. PCB बिल्कुल dead
Fuse खुला
Regulator गर्म
SMPS section खराब
Burnt resistor
Shorted capacitor
4. Fridge ज़्यादा ठंड कर रहा है
Sensor faulty
PCB program stuck
Triac short
5. Display panel blink कर रहा है
Sensor reading out of range
Loose connection
PCB में low voltage
Beginner कैसे PCB Fault Finding शुरू
करे? (Step-by-step)
Step 1: PCB को सीधा आँखों से inspect करें
देखें:
जली हुई जगह
फूले capacitor
टूटी track
काली relay
loose soldering
ये छोटी चीजें ही अक्सर बड़ी problem बनती हैं।
Step 2: Multimeter से continuity चेक करें
कहाँ current जा रहा है, कहाँ नहीं – इससे बहुत clues मिल जाते हैं।
Step 3: Power section की जांच करें
SMPS सबसे ज्यादा खराब होता है।
देखें:
Fuse
Diodes
Regulator
Primary capacitor
Step 4: Sensors test करें
NTC sensors की normal reading room temp पर 5k–15k तक होती है।
अगर reading अजीब लगे, sensor guilty है।
Step 5: Relay output चेक करें
Compressor तक current जा रहा है कि नहीं।
Relay tick sound आ रहा है, लेकिन output नहीं जा रहा = relay replace कर दें।
Step 6: Triac checking
Multimeter में diode mode पर test करें।
Refrigerator PCB Repair सीखने के फायदे
Repair cost कम आती है
Technician को extra income मिलती है
लोगों का fridge बच जाता है
Parts बदलने की जरूरत कम पड़ती है
अपना खुद का repair business शुरू कर सकते हैं
आज PCB repairing सबसे best skill मानी जाती है home appliance repairing में।
PCB Technician Salary (इंडिया)
Experience के अनुसार:
Beginner: 10,000 – 15,000
Mid-level: 15,000 – 25,000
Expert: 25,000 – 40,000
Own business: 40,000 – 1 lakh+ (PCB repairing + home appliance repairing)
कई लोग घर से काम करके भी अच्छी income निकाल लेते हैं।
Types of PCB (फ्रिज में कौन-सी PCB मिलती है)
Single-layer PCB
Double-layer PCB
SMD PCB
Inverter technology PCB
Inverter refrigerator PCB थोड़ी advanced होती है, लेकिन सीखने के बाद fun भी आती है।
अगर आप PCB Repairing सीखना चाहते हैं
तो Beginning कहाँ से करें?
Beginners को सबसे पहले सीखना चाहिए:
Multimeter reading
Basic electronics
PCB components
Soldering
SMPS section
Sensor checking
Relay–Triac testing
ये बेसिक skills आपको refrigerator PCB easily repair करने लायक बना देते हैं।
Best Place to Learn
(Brother Technical Institute)
From Devesh Khade your Trainer
अगर आप सच में फ्रिज PCB repair या किसी भी Home Appliance Repair Course को सीखना चाहते हैं — तो practical training ज़रूरी है।
Brother Technical Institute में:
AC PCB Repair
Refrigerator PCB Repair
Washing Machine PCB
Induction PCB
Microwave PCB
Chimney PCB
Water purifier PCB
Gas stove repair
Home appliance advanced repairing
Business setup guidance
सबकुछ practically सिखाया जाता है।
यहाँ छात्र अलग-अलग उम्र में आते हैं और अपनी speed पर सीखते हैं।कई छात्र course पूरा करने के बाद AC, fridge, washing machine repairing का खुद का business शुरू कर लेते हैं।
Enroll Home Appliance Repairing Course and PCB Repairing Course (AC , FRIDGE ,WASHING MACHINE )

